फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती पुल से 16 वर्षीय किशोर लापता, तलाश जारी

Wed, 14 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 राप्ती नदी में तलाश करती एसडीआरएफ की टीम
विज्ञापन
इकौना। इकौना क्षेत्र के अंधरपुरवा स्थित राप्ती पुल के पास से मंगलवार देर शाम एक 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों को उसकी ओला स्कूटी पुल के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के सेमरी चौराहा निवासी दानवीर कर्ण सिंह का पुत्र अर्पित मंगलवार शाम को इकौना गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने स्कूटी के जीपीएस ट्रैकर से लोकेशन देखी। पुल पर पहुंचने पर उन्हें केवल स्कूटी मिली, अर्पित वहां नहीं था। पीड़ित पिता ने इकौना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी राहुल भाटी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उनके निर्देश पर एसडीआरएफ और पुलिस कर्मी अर्पित की तलाश कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें