फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 बोरी नेपाली मटर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, सात फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को गश्त के दौरान कोदिया से 64 बोरी नेपाली मटर बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि सात अन्य तस्कर मौके से भाग गए। गिरफ्तार तस्करों को बहराइच के नानपारा स्थित कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी एफ कंपनी कोदिया के प्रभारी निरीक्षक भरत भूषण जवानों के साथ शुक्रवार को सीमा गश्त पर निकले थे। इस बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भारी मात्रा में नेपाल से मटर ला रहे हैं। इस पर उन्होंने पिलर संख्या 644 के पास सहायक उपनिरीक्षक परितोष घोष, हेड कांस्टेबल निकोडीन हेमराज, मुलख राज व कांस्टेबल अंशु कुमार, अजय कुमार व सौरव मोहंती के साथ मिल कर नाकेबंदी की। इस दौरान उन्हें नेपाल की ओर से एक बाइक व दस साइकिल आती दिखीं जिस पर बोरी लदी हुई थी।

जवानों की घेराबंदी के बाद सभी सवार बाइक व साइकिल छोड़ कर नेपाल की ओर भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर चार लोगों को दबोच लिया गया जबकि सात लोग नेपाल भागने में सफल रहे। इस दौरान बाइक व साइकिल पर लदी 64 बोरी नेपाली मटर बरामद हुई।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालबोझा के मजरा कोदिया गांव निवासी सोहन लाल पुत्र राम चंदर, दिनेश मौर्य पुत्र जगदीश मौर्य, बालापुर के मजरा अमरहवा निवासी ओम प्रकाश पुत्र प्रहलाद व श्रीनगर के मजरा चमरपुरवा निवासी बीरबल पुत्र बाबादीन के रूप में हुई। सभी को बाद में बरामद मटर, बाइक व साइकिल सहित बहराइच के नानपारा स्थित कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें