फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे 44 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। ब्लॉक परिसर जमुनहा में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 33 हिंदू व 11 मुसलिम जोड़े एक-दूजे के हुए। इस दौरान श्रावस्ती विधायक, ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने उन्हें सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


ब्लॉक परिसर में गुरुवार को आयोजित मुुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हिंदू परिवार की 33 बेटियों ने अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लिए तो काजी द्वारा 11 मुसलिम समुदाय की बेटियों को निकाह पढ़वाया गया। इस दौरान सभी जोड़ों ने उम्र भर साथ निभाने की कसमें खाईं। इस बीच श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे व ब्लॉक प्रमुख जमुनहा लल्ली देवी ने कलश पूजन किया।

इस मौके पर मौजूद अतिथियों सहित खंड विकास अधिकारी चंद्र मोहन कनौजिया ने नव दंपति को खुशहाल जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही शासन से प्रदत्त 35 हजार रुपये कन्या के खाते में, गृहस्थी का सामान आदि मुहैया कराया गया। वर व कन्या पक्ष के लोगों को भोज भी कराया गया।
विज्ञापन


गिलौला में आज 50 जोड़े थामेंगे एक-दूजे का हाथ
गिलौला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर गिलौला में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 44 हिंदू जोड़ों का विवाह व व छह मुसलिम जोड़ों का निकाह होगा। समारोह में जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य व श्रावस्ती विधायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें