श्रावस्ती। जेठ मास के अंतिम मंगलवार को श्रद्धालुओं ने रामभक्त हनुमान की सुबह से ही अराधना में लीन रहे। इस दौरान जिले में जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
मंगलमूर्ति रामभक्त हनुमान के आराधना के पावन मास जेठ के अंतिम मंगलवार को जिले भर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भिनगा के हनुमानगढ़ी सहित विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ व पूजा आराधना कर प्रसाद का वितरण किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसके साथ ही भिनगा नगर के गुल्लावीर मंदिर, खैरीमोड़, नई बाजार, पुरानी बाजार, सपा कार्यालय, सिरसिया, इकौना, गिलौला, बदला, लक्षमनपुर, लक्ष्मननगर, रतनापुर व भंगहा बाजार, सीताद्वार सहित जिले में कई अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने छोला, पुलाव्र, पूड़ी, हलुवा व नुक्ती आदि का प्रसाद वितरण किया। जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंगलमूर्ति राम भक्त हनुमान का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंगल मूरत राम दुलारे आन पड़ा में तेरे द्वारे, सुनलो मेरी पुकार पवनसुत विनती बारंबार आदि हनुमत गीतों के कारण समूचा जिला रामामय बना रहा।