फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षों से निस्तारण की प्रतीक्षा में निराश्रित महिला पेंशन का फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एककीकृत सामाजिक पेंशन योजना के तहत पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन के सैकड़ों आवेदक निस्तारण की प्रतीक्षा में हैं। यह ऐसे आवेदन हैं जिनका निस्तारण वर्ष 2017 से अब तक नहीं हो पाया है। विभाग यह भी नहीं बता रहा कि आखिर इन आवेदनों का निस्तारण क्यों नहीं हो पा रहा है। आवेदक महिलाओं को हर बार कोई नया बहाना बता कर घर वापस भेज रहा है।
विज्ञापन


पति की मृत्यु के बाद अकेले जीवन यापन करने वाली महिलाओं को सरकार निराश्रित महिला पेंशन के तहत कुछ सहयोग देती है ताकि ऐसी महिलाओं को कुछ मदद मिल सके। लेकिन विभाग की लापरवाही कहें जिसमें सैकड़ों महिलाओं की अर्जी अभी भी 2017 से विभाग के पास विचाराधीन है। जिनका स्टेटस दो साल बाद भी नेट पर पेंडिंग बता रहा है। उनके आवेदनों पर विचार क्यों नहीं हो सका या फिर किसी दस्तावेज की जरूरत है। विभाग कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

ऐसा ही कुछ मामला लेकर बीते दिनों पीड़ितों ने डीएम को एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि वर्ष 2017 में जमुनहा की ग्राम पंचायत नेवरिया निवासिनी नूरजहां के साथ ही यहीं की कुशला, प्राना, राशिदा, जानकी के साथ ही वर्ष 2018 में समीमा, बागमनी, गीता, शांती देवी, शाकिरा, मंतुरा, मंजू देवी, फतुहापुर की सनवरा के साथ ही नेवरिया की अमरावती, जयकोरा, मायावती, अतमुल निंशा, मुन्नी देवी, सुघरा देवी के साथ ही रघुनाथपुर की फूलमती, इमिलिया नारायन की कुसमा, किशुनपुर चंदनभारी की अतुनिशा, कल्याणपुर की संपदा व कोयला, रामनगर की रामराजी ने आन लाईन आवेदन किया था।
विज्ञापन


आवेदन के दौरान सबकुछ ठीक बताया गया। इसी के साथ ही जल्द ही पेंशन का पैसा उनके खाते में आने की बात कही गई। लेकिन आवेदकों को लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं। अभी तक ऑनलाइन आवेदनों का स्टेटस पेंडिंग बता रहा है। वहीं जब अपने आवेदनों की स्थिति जानने के लिए महिलाएं कार्यालय पहुंचती है तो उन्हें कभी नेटवर्क न होने तो कभी साइट बंद होने की बात कह कर वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


बाक्स में -
कुछ खाते एक्टिव नहीं थे। जिस कारण से समस्याएं आई थी। फिलहाल सिस्टम पर हमारे यहां कुछ भी पेंडिंग दिख नहीं रहा है।
मोहन त्रिपाठी जिला प्रोवेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें