फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। कोट मुबारकपुर निवासी किशोर शनिवार को मौसी के घर काशीपुर मूसा जा रहा था। गर्मी अधिक होने के चलते वह गांव के निकट नहर में नहाने उतर गया। अचानक वह नहर में डूब गया। मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस स्थानीय गोताखोरों से किशोर की तलाश करा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र गिलौला के कोट मुबारकपुर गांव निवासी बाबू वर्मा (16) पुत्र रामवरन वर्मा की मौसी थाना क्षेत्र के ही काशीपुर मूसा निवासी नीबर वर्मा को ब्याही है। शनिवार को बाबू साइकिल से मौसी के घर जा रहा था। इस दौरान वह भीषण गर्मी से बेहाल हो गया। ऐसे में उसने काशीपुर मूसा गांव के निकट नहर किनारे साइकिल खड़ी करके कपड़ा व चप्पल उसके पास रखकर बाबू नहर में नहाने के लिए उतर गया।

नहर में पानी अधिक होने के कारण वह उसमें डूब गया। आसपास मौजूद चरवाहों की सूचना पर पहुंचे नीबर ने कपड़े व साइकिल से उसकी शिनाख्त की। इसके साथ ही हादसे की जानकारी गिलौला पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे व थानाध्यक्ष गिलौला विजय बहादुर सिंह स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से किशोर की नहर में तलाश करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें