श्रावस्ती। जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए गुरुवार रात एसपी द्वारा कई उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। अभी और बदलाव हो सकता है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने लक्ष्मनपुर चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव को लक्ष्मननगर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। लक्ष्मननगर चौकी प्रभारी रहे शंभूनाथ उपाध्याय को सिरसिया थाने में तैनात किया गया है। सिरसिया में तैनात रहे राजमन यादव अब नासिरगंज चौकी प्रभारी होंगे जबकि पुलिस लाइन में तैनात रहे अरविंद मिश्रा को लक्ष्मनपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
एएसपी पेशी में तैनात रहे प्रधान आरक्षी राजनाथ यादव को सीओ जमुनहा पेशी में तैनात किया गया है जबकि वहां तैनात राम प्रसाद यादव को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी रहे लक्ष्मीकांत पांडे को एसपी के सम्मन सेल, पुलिस लाइन में तैनात रहे राजपाल सिंह को गिलौला, चुनाव सेल में तैनात रहे विनोद पटेल को मल्हीपुर, उमाशंकर यादव को एएसपी कार्यालय, रामेंद्र वर्मा को गोपनीय कार्यालय, वेदानंद मिश्रा को नियंत्रण कक्ष में तैनात किया गया है।
शालू सिंह को जन शिकायत प्रकोष्ठ, अनन्या पाठक को एएचटीयू, विभा कुमारी को यातायात कार्यालय, रागिनी पासवान को सीओ भिनगा पेशी व सुधा अवस्थी को इकौना से गिलौला थाने में तैनात किया गया है।