फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, निपटे बाईस मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना समाप्त होने के बाद मंगलवार को पहली बार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान तहसीलों में फरियादियों की भारी भीड़ जुटी। तीनों ही तहसीलों में कुल 366 मामले आए। इनमें से 22 का ही मौके पर निपटारा हुआ। फरियादियों की सबसे अधिक भीड़ इकौना में तो सबसे कम जमुनहा तहसील में देखने को मिली।
विज्ञापन


इकौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि शिकायत छोटी हो अथवा बड़ी सभी को अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता से सुनें। मौके पर जाकर एक सप्ताह में शिकायतों का निपटारा करें। यदि उन्हीं शिकायतों की बार-बार पुनरावृत्ति हुई तो संबंधितों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने उपजिलाधिकारी इकौना को निर्देश दिया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी से सामंजस्य बनाकर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन करें। साथ ही टीमों को गांवों में भेजकर दोनो पक्षों का बयान दर्ज करें। उसका रिकॉर्ड भी रखा जाए। उसमें फरियादियों का मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाए। वहीं एसपी आशीष श्रीवास्तव ने थानाध्यक्षों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


इकौना में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 204 शिकायतें आईं। इनमें से 13 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं भिनगा तहसील में 96 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से पांच का मौके पर निपटारा हुआ। उधर जमुनहा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 66 शिकायतें आईं, इनमें से चार मामलों का मौके पर निपटारा हो सका।

डीएम ने सुनी फरियाद, दिया निपटारे का भरोसा
इकौना के ग्राम चिचड़ी के मजरा डफालीपुरवा निवासी साकिर अहमद ने डीएम से इकौना सब्जी मंडी में आढ़तियों की ओर से सब्जी व फल किसानों से की जा रही लूट की जांच कराने की मांग की। अनीता पुत्री शिवप्रसाद निवासी विसुनापुर ने विकलांग प्रमाण पत्र दिलाने की मांग की। अधिवक्ता संघ इकौना के महामंत्री श्रीधर द्विवेदी ने तहसील के सामने बौद्ध परिपथ पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। टंडवा महंथ निवासी धर्मचंद यादव ने गांव में नालियों की सफाई व जलनिकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की। सेमगढ़ा निवासी दिलबहार पुत्र वहाब खां ने अपनी भूमि पर हो रहे कब्जे पर रोक लगाने की मांग की। सभी कि शिकायतें सुन डीएम ने जल्द निपटारे का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें