ग्राम लोहटी में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में मवेशियों का इलाज करते चिकित्सक
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी की सीमा चौकी रानियापुर ने ग्राम लोहती छोटी में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इमरान खान और एसएसबी वाहिनी के पशु चिकित्सा कर्मियों ने 153 पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की। साथ ही डॉ. इमरान ने पशु पालकों को संक्रामक रोगों की पहचान, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व आदि की जानकारी दी। इस दौरान रानियापुर चौकी के प्रभारी सूरज लाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)