फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिल की भिड़ंत में पिता पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित जयचंद्रपुर कटघरा गांव के निकट शनिवार को दो बाइक की आमनेृसामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया जहां से पिता को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बहराइच के ग्राम मिर्चिहा निवासी बबलू शनिवार को पिता प्रभुदीन के साथ बाइक से इकौना बाजार जा रहा था।

बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम जयचंद्रपुर कटघरा पहुंचते ही सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण पिता-पुत्र को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया जहां से प्रभुदीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें