फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में पुलिसकर्मी सहित पंद्रह मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में गिलौला थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी सहित 15 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं सात लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में इकौना के अधवासपुर भगवानपुर बनकट में तीन, भकुरिहवा टंड़वा महंथ में एक, गिलौला थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी, टिकरा अलदाद निवासी एक व्यक्ति, जमुनहा के धूमबोझी नासिरगंज में नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।
जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। वहीं जिले के सात लोग स्वस्थ हुए। इनमें इकौना बाजार निवासी दो, सिरसिया के नई बस्ती निवासी चार व हरिहरपुररानी के सेमरी निवासी एक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले में अब तक 35843 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 29275 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 890 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 75 एक्टिव केस हैं। जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले, वहां 200 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 193 पहुंच चुकी है। इनमें से 38 जोन अब भी सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय एहतियात बरतना है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें