फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। चिकित्सकों का अभाव झेल रहे यूनानी व आयुर्वेद विभाग की समस्या अब दूर होगी। जिले को उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयुष विभाग के नव चयनित 15 आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों की सौगात दी गई है। जिसमें 02 आयुर्वेद चिकित्साधिकारी एवं 13 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी शामिल हैं। जिन्हें एनआईसी में जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के माध्यम से लखनऊ में आयोजित नवनियुक्त आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों का नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापना के संवाद कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। एनआईसी में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, जिलाधिकारी टीके शिबु, मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रामचंद्र, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अजीत कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी नवचयनित आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। वर्षों बाद आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तैनाती की जा रही है। आप सभी शासकीय दायित्वों के निर्वहन के उपरांत जिज्ञासा के साथ शोध पर कार्य करें। जिसकी बेहद आवश्यकता है। आयुर्वेद के क्षेत्र में बीमारी का अच्छा एवं बेहतर समाधान है।
विज्ञापन

आयुष मिशन भारत की परंपरागत चिकित्सा विद्या को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने का अच्छा माध्यम है। वर्षों से ऋतु परिवर्तन के साथ ही काढ़े का उपयोग किया जाता रहा है। सभी नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारी उत्तम आरोग्य कर्ता के रूप में कार्य करते हुए कार्य क्षेत्र में अपनी दक्षता का लोहा मनवाएं। इस दौरान आयुर्वेदिक विभाग के नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें