श्रावस्ती। तराई में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 1207 पहुंच गई है।
वहीं 16 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए, जिन्हें घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1159 पहुंच गई। जबकि अब तक 16 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौजूदा समय कोरोना के 32 एक्टिव मामले हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें बहराइच में इलाज के दौरान हुई पुष्टि में 11 संक्रमित मिले।
इसके साथ ही हरिहरपुररानी के मोहनीपुरवा निवासी एक, जमुनहा बाजार निवासी एक व गिलौला के पकडिय़ा रमनगरा निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 16 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए, जिन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में अब तक 161783 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है।
इनमें से 160686 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 1207 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 16 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 32 एक्टिव केस हैं।
जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 पहुंच चुकी है। इनमें से 10 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं, जिनमें इकौना में 8, जमुनहा में एक व भिनगा में एक कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।