फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में 14 बकरियों की मौत

Sat, 14 Jun 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना देहात के कंजड़वा के मजरा कुंहारगढ़ी में बकरियों की मौत के बाद बिलखता पीड़ित परिवार।
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना देहात के ग्राम कंजड़वा के मजरा कुंहारगढ़ी में बृहस्पतिवार रात एक परिवार की 14 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, मृत बकरियों के पेट पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पीड़िता शमसुननिशा ने पड़ोस के लोगों पर बकरियों को मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शमसुननिशा पत्नी राेज अली ने आरोप लगाया कि पड़ोस के ही कुछ लोग रंजिशन रात में दीवार फांदकर घर में घुसे थे। उन्हें घर में घुसता देख पीड़िता ने बच्चों सहित खेत में छिपकर जान बचाई। वापस लौटने पर देखा की 14 बकरियों की मौत हो चुकी है। कई बकरी, बकरा व उनके बच्चों के पेट फटे हैं। बताया कि आरोपियों से घर के पास स्थित भूमि को लेकर विवाद है, इसी रंजिश में बकरियों को मारा गया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बकरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता लगेगी। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें