फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 137 और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 137 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2333 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 633 एक्टिव मामले हैं। जबकि 28 लोगों की मौत भी हो गई। जबकि 119 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार आई रिपोर्ट में चौरीकोटिया में एक, लाजपतनगर इकौना में एक, राधानगर में एक, विशुनापुर लोहटी में एक, सोनबरसा में दो, समाज कल्याण विभाग कार्यालय सिरसिया में दो, बाढ़ खंड में एक, सेमरी चौराहा में एक, डिकरा में तीन, बेलापुरवा एक, खड़ैला में दो, रामपुर पैंड़ा में तीन, गिलौला में तीन, कमलाभारी में दो, सब्बुलपुर में एक, नौबस्ता में दो, भंगहा एक, पूरेअधारी एक, लक्ष्मनपुर नासिरगंज एक, मुर्चहवा में एक, सुखरामपुरवा एक, मंशापुरवा में एक, हरिहरपुर जमुनहा में एक, लैकिहा वीरपुर में एक, परसौरा में एक, मंगलभट्टा में एक, लक्ष्मनपुर बाजार में एक, हल्लाजोत में एक, मदरहवा में एक, ककंधू में एक, रमखड़वा में एक, हनुमानगढ़ी में चार, ऑफिसर्स कॉलोनी में एक, केशवनगर में एक, ट्रांजिट हास्टल में दो, बारी मोहल्ला में एक, सीएमओ कार्यालय में दो, पुरानी बाजार में एक, पकडिया में एक, विकास भवन में एक, शिवाजीपुरम में एक, पुलिस लाईन में छह, धौंराकला में एक, जानकीनगर में एक, जोखवा बाजार में एके, बंठिहवा में एक, रनियापुर में एक, सिसवा में तीन, भिनगी में एक, सेमगढ़ा में दो लोग संक्रमित मिले।
इसी प्रकार नौसहरा में एक, गालऊतपुर एक, बांसकुड़ी में पांच, चहलवा में एक, चांदगढ़ी में एक, कमदी में एक, कैयपुर में छह, कैथौली एक, पटखौली में एक, अतरपरी में एक, घोलिया में एक, सेमरा बरथनवा में एक, सिरसिया में चार, पठानपुरवा में एक, फत्तेपुर में एक, भलुहिया में पांच, कैलाशपुर में एक, बाईपास में तीन, खालसा में एक, सलेमपुर में एक, इकौना ब्लॉक एक, तहसील पयागपुर एक, सरयू नहर खंड एक, एसएसबी कैंप एक, तेंदुआ रतनपुर एक, खरगौरा में एक, सीडीएच भिनगा एक, पीएचसी सोनवा एक, डीडीओ ऑफिस एक, पीएचसी बीरपुर एक, बंठिहवा एक, रजगढ़वा एक, जिला पंचायत एक, हेमपुर एक व तमुनहा बाजार में एक व्यक्ति सहित कुल 137 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 30 लोगों को लेबल हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है। जबकि शेष लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं 119 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 293747 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 292181 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 2333 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 1678 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 28 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 633 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 96 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 13, गिलौला में 15, भंगहा में 16, जमुनहा में 16, सिरसिया में 22 व भिनगा में 14 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें