फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा सर्किल के तीन थानों में 132 विवेचना लंबित, बिफरीं एसपी

Fri, 22 Sep 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी की अपराध समीक्षा में हुआ खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा सर्किल के भिनगा, सिरसिया व महिला थाना सहित अपराध शाखा की समीक्षा शुक्रवार को एसपी प्राची सिंह ने पुलिस कार्यालय में की। तीनों थानों सहित अपराध शाखा में 21 विवेचकों की 132 विवेचनाएं लंबित मिलीं। नाराजगी जाहिर करते हुए एसपी ने एक सप्ताह में विवेचनाओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी को भिनगा कोतवाली में दस विवेचकों की 77 विवेचनाएं, सिरसिया थाने में छह विवेचकों की 27 विवेचनाएं, महिला थाने में तीन विवेचकों की 23 विवेचनाएं और अपराध शाखा में दो विवेचकों की पांच विवेचना लंबित मिलीं। एसपी ने सभी विवेचकों को साक्ष्य संकलन कर सात दिन में विवेचनाओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी थाना प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें