फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 1315 टीमें घर-घर जाकर खोजेंगी कुष्ठ रोगी

Mon, 09 Mar 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कुष्ठ रोगी खोज अभियान की शुरुआत की। यह अभियान नाै मार्च से 23 मार्च तक चलेगा। 1315 स्वास्थ्य टीमें घर-घर भ्रमण कर रोगियों की पहचान करेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोगी खोज अभियान के तहत शनिवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करेंगी और उनकी जानकारी सुपरवाइजर के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाएंगी।
प्रारंभिक स्तर पर ही कुष्ठ रोग की पहचान हो जाए तो सामान्य उपचार से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है। अभियान को बेहतर ढंग से चलाने के लिए ब्लॉकस्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जो अभियान की प्रतिदिन समीक्षा कर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. संत कुमार को रिपोर्ट सौंपेगे। उन्होंने बताया कि 1315 टीमों के सहयोग के लिए 263 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। अभियान में जेल, ईंट भट्ठा, आवासीय विद्यालय, वृद्धाश्रम व बस्ती आदि को विशेष रूप से खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें