फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रोजगार मेले में 13 अभ्यर्थियों ने दिए साक्षात्कार

Sun, 08 Feb 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 ​भिनगा रोडवेज बस अड्डे पर आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार लेते एआरएस व अन्य। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा बस अड्डे पर परिवहन निगम की ओर से शनिवार को चालक पद के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पहले चरण में 13 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों से ट्रायल कराया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम चालकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में तय मानक के अनुरूप बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए भिनगा स्थित रोडवेज बस अड्डे पर शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने किया।

उन्होंने कहा कि रोडवेज बसों का संचालन बेहतर ढंग से हो सके, इसके लिए संविदा पर चालकों की भर्ती की जा रही है। एआरएम ज्ञानचंद ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 13 आवेदन आए। इन सभी अभ्यर्थियों को बहराइच डिपो बुलाकर बस चलाने का पहला परीक्षण कराया जाएगा। उसमें पास होने पर कानपुर भेजा जाएगा, जहां उनका चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित जिले में बस चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मानदेय के साथ ही प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर केंद्र प्रभारी एसबी सिंह, जफर रजा जैदी, अतुल कुमार मिश्रा व अवधेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें