आदर्श इंटर काॅलेज में आयोजित बोर्ड परीक्षा देने जाते विद्यार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक
- फोटो : कुल्हाड़ी के हमले में घायल कृष्ण कुमार।
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित कर रहा है। बुधवार को 41 केंद्रों पर कुल 19,401 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। वहीं, 1853 विद्यार्थी परीक्षा से नदारत रहे। इस दौरान सचल दल व अन्य जांच दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 13,414 में से 12,185 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 1229 विद्यार्थी परीक्षा से नदारत रहे। इसी तरह से द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 7840 में से कुल 7216 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 624 विद्यार्थी परीक्षा में से नदारत रहे। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।
11 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
श्रावस्ती। सीबीएसई बोर्ड ने जिले के दो केंद्रों में बुधवार को हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा में 319 में से 312 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि सात विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह लव विद्या पीठ पटना खरगौरा में 202 में से 198 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि, चार विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सचल दल परीक्षा कक्ष में भ्रमण कर निगरानी करता रहा है। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।