फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1640 बौद्ध अनुयायियों ने तपोस्थली में किया प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को अनुयायियों से गुलजार रही। विभिन्न देशों से आए उपासकों ने आनंद बोधि व गंध कुटि पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।
विज्ञापन


इस दौरान समूची तपोस्थली बुद्धम् शरणम् गच्छाम् िके उद्घोष से गूंजायमान रही। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में शनिवार को श्रीलंका से 400, थाईलैंड से 200, वर्मा से 300, महाराष्ट्र से 300, वियतनाम से 40, मलेशिया से 40, सिंगापुर से 60 व 300 अन्य उपासक पहुंचे।

सभी ने तपोस्थली के आनंद बोधि व गंध कुटि पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। इसके बाद दल के सदस्यों ने बौद्ध तपोस्थली की कच्ची कुटि, पक्की कुटि, पूर्वाराम विहार, अंगुलीमाल स्तूप, सहेट महेट आदि मूमेंटों का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें