फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना की जाए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना की जाए बहाल
विज्ञापन

श्रावस्ती। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक अभिमन्यु तिवारी ने बुधवार को संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय के साथ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों जिला इकाई के पदाधिकारियों से बातचीत भी की।

संरक्षक ने कहा कि नई-नई योजनाएं लाकर शिक्षा विभाग को केवल प्रयोगशाला बनाया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से उच्च अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


छोटी छोटी बातों पर सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के बजाय दंडात्मक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहाकि हम पुरानी पेंशन बहाली के लिए लोकतांत्रिक तरीके से किसी भी हद तक जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


28 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश भर के शिक्षक शिक्षिकाएं जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे । जय प्रकाश मिश्र, डॉ. दलश्रृंगार, गुरुनारायण पाठक, संदीप मिश्र, बलरामपुर के अजय सिंह, मंगलदेव मिश्र सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें