कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में रविवार को एसआरएचडीएस निकेतन चंद्रदीप घाट गोंडा के बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे। बच्चों ने तपोस्थली स्थित गंध कुटि व आनंद बोधि वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य रामजी अमन ने बच्चों को तपोस्थली के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह स्थल पवित्र एवं पूजनीय है। पूजन के बाद बच्चों ने शिवली स्तूप, आनंद बोधि वृक्ष, कौशांबी कुटी सहित अन्य मूमेंटों का भ्रमण कर उसकी ऐतिहासिकता को जाना। इस दौरान शिक्षक रामप्रताप, शिक्षिका आरती, संगीता, पुष्पा सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।