फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2005 ने छोड़ी हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 2005 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी पाली में इंटरमीडिएट सामान्य आधारित विषय व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा में भी चार परीक्षार्थी नदारद रहे। इस दौरान उड़ाका दलों ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी भी की। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित संसाधन का प्रयोग करते नहीं मिला।

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 10872 के सापेक्ष 8867 परीक्षार्थी ही शामिल हुए।
विज्ञापन


जबकि 2005 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी के लिए पंजीकृत एक मात्र परीक्षार्थी एग्जाम में मौजूद रहा।

प्रथम पाली में ही हुई इंटरमीडिएट सामान्य आधारित विषय व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा में पंजीकृत 228 के सापेक्ष 224 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल रहे।

चार परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे। इस दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते नहीं मिला। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें