फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध वंदना के साथ सांस्कृतिक महासभा का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध वंदना के साथ सांस्कृतिक महासभा का आगाज
विज्ञापन


कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में शुक्रवार को बुद्ध वंदना के साथ बौद्ध सांस्कृतिक महासभा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से बौद्ध भिक्षु ड्रिकुंग क्यांगोंटनेल लुहंडप मौजूद रहे। बौद्ध भिक्षु ड्रिकुंग क्यांगोंटनेल लुहंडप ने कहा कि हम पीएम से मिल कर श्रावस्ती को स्मार्ट व ग्रीन सिटी बनाने का प्रयास करेंगे।

श्रावस्ती पवित्र एवं स्वच्छ स्थल है। इसकी पहचान पूरे विश्व में आज भी है। जो पूर्व की भांति रहे। भगवान बुद्ध ने यहां 24 वर्षावास बिताकर यहां के कण-कण को पवित्र किया है। हम केंद्र व प्रदेश सरकार से मिलकर श्रावस्ती को विकसित श्रावस्ती बनाने के लिए गुजारिश करेंगे। श्रावस्ती विश्व भर में पूज्यनीय है।
विज्ञापन


इसका अपेक्षित विकास हो सके, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। अगले वर्ष वर्षावास का विशेष अनुष्ठान होगा। इसमें महायान के करीब 100 लोग प्रतिभाग करेंगे। उसमें तिब्बत, भूटान, भारत, डेनमार्क, मलेशिया के आर्यजनों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरों को कष्ट पहुंचाना सबसे घृणित कार्य है।

जहां अच्छे विचार होते हैं वहां संपन्नता होती है। दूसरों का भला करना सबसे महान धर्म है। जो काम समय से होता है वही अच्छा होता है। आलसी मनुष्य ही भाग्य का सहारा खोजते हैं। बेचू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नेगी ने कहा कि उदार चरित्र वालों के लिए पृथ्वी ही परिवार है।

सिक्किम के केटी ग्यालसन ने कहा कि सांस्कृतिक महासभा के सम्मेलन में भूटान, डेनमार्क, कोलंबिया, जर्मनी, नीदरलैंड, जापान, श्रीलंका, अमेरिका व कनाडा आदि देशों के लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। जो श्रावस्ती की इस धरती पर अपनी व विश्व कल्याण के लिए पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन


विश्व में शांति, भाईचारा और सद्भाव बना रहे। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार सिंह बौद्ध, बौद्ध भिक्षु रिनपोछे डॉ. सांग ताइवान, जेपी सिंह, बौद्ध भिक्षु जल छन समेत कई अन्य देशों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें