अवैध आरामशीन सीज, एक गिरफ्तार
श्रावस्ती। स्पेशल पुलिस टीम ने सोमवार को इकौना कस्बे में संचालित एक अवैध आरामशीन पर छापा मारकर उसे कर दिया। टीम ने मौके से चिरान की 15 बोटा लकड़ी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इकौना कस्बे के पटेल नगर में अवैध रूप से आरामशीन का संचालन किया जा रहा था। मुखबिरों से इसकी जानकारी मिलने पर एसपी ने स्पेशल पुलिस टीम के साथ इकौना पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सोमवार को छापेमारी कराई। इस दौरान टीम ने बिना परमिट चिरान की गई 15 बोटा लकड़ी सहित आरामशीन संचालक रिंकू पुत्र मैनुद्दीन निवासी पटेल नगर को गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लकड़ी सहित आरामशीन को सीज कर दिया गया है।