फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चार घरों से 12 लाख की चोरी

Thu, 11 Sep 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। ग्राम पंचायत जयचंदपुर कटघरा में मंगलवार रात चोरों ने चार घरों से 12 लाख से अधिक का माल पार कर दिया। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण चोरों के आतंक से रतजगा करने की तैयारी में है। सीओ भरतलाल पासवान ने थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे की बात कही है।
विज्ञापन


जयचंदपुर कटघरा गांव निवासी संतराम भास्कर मंगलवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो रहे थे। उसी दौरान उनके घर चोरों ने दस्तक दी, लेकिन घर के किसी परिजन के जाग जाने पर चोर बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए।

इसके बाद चोर गांव निवासी ननके चौधरी के घर पहुंचे और अलमारी का लॉक तोड़कर 25 हजार नकदी सहित लगभग तीन लाख के आभूषण उठा ले गए। चोरों ने ग्रामीण ननकऊ पांडेय के घर भी दस्तक दी और 5000 की नकदी सहित तीन लाख के आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन


ननकऊ के घर को निपटाने के बाद चोर इंद्रदेव पांडेय के घर पहुंचे और आलमारी का लॉक तोड़कर 40,000 की नकदी सहित पांच लाख से अधिक के आभूषण उठा ले गए। चोर छत के रास्ते ग्रामीण संदीप कुमार के घर भी पहुंचे और लाखों के आभूषण उठा ले गए। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि मौके पर जांच की गई है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें