श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में इंडियन बैंक भिनगा शाखा के गनर सहित 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद बैंक में ताला बंद कर सभी मरीजों को एल वन हास्पिटल भंगहा भेजा गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में इंडियन बैंक भिनगा शाखा के गनर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद बैंक को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लक्ष्मनपुर बाजार में दो, सिरसिया बाजार में एक, नौशहरापुरवा मसहाकला में एक, टीचर कॉलोनी इकौना में एक, आनंदपुर खरगूपुर बिदुहनी में एक, पुलिस लाइंस भिनगा में दो, एसएसबी कैंप भिनगा में एक, भिनगा बाजार में एक व कांशीराम आवास सिसवा में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 225 पहुंच चुकी है। इनमें से नौ लोगों की जांच गैर जिलों में हुई थी। जिसकी ऑनलाइन सूचना जिले में आई थी। वहीं अब तक जिले में 141 लोग स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं। इनमें इकौना के कतिकनपुरवा निवासी तीन व कटरा निवासी दो लोगों को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं अब तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मौजूदा समय 86 कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं। जिनका इलाज चल रहा है।