फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रोजगार मेले में 12 अभ्यर्थियों का चयन

Mon, 23 Feb 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अभ्य​र्थियों से जानकारी लेतीं कंपनी की प्रतिनि​धि।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय आईटीआई भिनगा में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 में से 12 अभ्यर्थियों का टेक्नीशियन के पद पर चयन किया गया। इस पद की भर्ती हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड नीमराना राजस्थान ने निकाली थी। प्रधानाचार्य वीके गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। इस दौरान कुल 12 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद विभिन्न पदों पर तैनाती दी जाएगी। इस मौके पर अप्रेंटिस प्रभारी मनोज वर्मा, पवन मलिक, कंपनी की एचआर ज्योत्सना सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें