श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के तहत रविवार को सिरसिया पुलिस व एसएसबी की टीम ने सीमा पर गश्त की। इस दौरान सीमा स्तंभों की सुरक्षा भी देखी गई। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर वह तत्काल स्थानीय पुलिस व एसएसबी कैंप में जानकारी दें। इससे समय पर अपराध को नियंत्रित किया जा सकेगा।