फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बदले जाएंगे पुराने विद्युत पोल व तार, शुरू हुई कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उनको विद्युत निगम द्वारा नए वित्तीय सत्र से 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


निर्बाध आपूर्ति की राह में रोड़ा बनने वाले जर्जर पोल, तार व ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। इसके लिए निगम द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है।

विद्युत उपकेंद्र भिनगा से संबद्ध कलेक्ट्रेट व नवोदय फीडर को 24 घंटे आपूर्ति का रोस्टर है जबकि भिनगा टाउन प्रथम व द्वितीय को 20 घंटे तथा भंगहा, मछरिहिवा, सिरसिया व सेमरी देहात फीडर के गांवों को 18 घंटे आपूर्ति देने का नियम है।

जिले का सबसे पुराना उपकेंद्र होने के कारण इसके ज्यादातर पोल व तार जर्जर हैं। इससे अक्सर लाइनों में फाल्ट आने से रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुए सिरसिया के घोलिया उपकेंद्र से गुलरा कोठी, सिरसिया व तालबघौड़ा फीडर के गांवों को आपूर्ति होती है। लाइनें पुरानी होने के कारण यहां भी समस्या उत्पन्न होती रहती है।

यही हाल बंजारनपुरवा (उल्लहवा) उपकेंद्र का भी है। इसे भिनगा से जोड़ने के लिए बनी लाइन एक सप्ताह से ज्यादा न चल पाने के कारण उपकेंद्र को बहराइच के सहारे बिजली मिल रही है।

उपकेंद्र के जमुनहा, तिवारीगांव, तुलसीपुर, इंडोडच व मल्हीपुर रोड फीडर के पोल व तार जर्जर होने के कारण अक्सर लाइनों में फाल्ट आती रहती है।

कुछ ऐसा ही हाल गिलौला उपकेंद्र के गिलौला, झारखंडी, कटार, पचदेवरी, इकौना उपकेंद्र के चौक, दशहरा, हास्पिटल, कटरा उपकेंद्र के कटरा देहात व कटरा टाउन तथा सीताद्वार उपकेंद्र के कटरा, लालबोझी व शिवदहा फीडर सहित नवनिर्मित भंगहा उपकेंद्र के भंगहा प्रथम व द्वितीय फीडर के गांवों का भी है।

ऐसे में जब केंद्र सरकार द्वारा सभी 132 केवीए उपकेंद्रों को एक ग्रिड से जोड़ कर नए वित्तीय वर्ष से 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की गई है तो ये जर्जर तार, पोल व ट्रांसफार्मर आपूर्ति में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पावर कार्पोरेशन ने जिले के सभी पुराने तार व पोल सहित ट्रांसफार्मरों को बदलने का निर्णय लिया है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सब कुछ ठीकठाक रहा तो अप्रैल से यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा जर्जर पोल व तारों के सर्वे का कार्य कराया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही लाइनों व पोलों को बदलने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उम्मीद है कि इस बार ग्रीष्म ऋतु में उपभोक्ताओं को बाधा रहित रोस्टर के अनुरूप बिजली मिलने लगेगी।
-रमाशंकर मौर्य, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें