श्रावस्ती। जिला पुलिस की ओर से बुधवार की रात चलाए गए अभियान के दौरान पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की ओर से गुरुवार को संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आठ वाहनों का चालान कर 2400 रुपये शमन शुल्क वसूल किया।