फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेश कमाने गए दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। महाराष्ट्र में ट्रक चलाने गए जिले के दो युवकों की गुरुवार रात इंदौर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों का शव शुक्रवार देर रात गांव पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतिझिया निवासी रामकुमार (35) पुत्र छेदी प्रसाद एक सप्ताह पूर्व महाराष्ट्र गया था। इस दौरान उसके साथ इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंड़वा महंथ निवासी ननके (28) पुत्र नत्थे भी गया था।

महाराष्ट्र में दोनों ट्रक चालक थे। वहां से ट्रक लेकर इंदौर जाते समय रास्ते में दूसरे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे राम कुमार, ननके सहित एक अन्य चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद इंदौर पहुंचे परिवारीजन शुक्रवार को शव लेकर घर पहुंचे। इससे दोनों ही घरों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें