फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिनगा व इकौना में एक अध्यक्ष, इकौना में तीन सभासद प्रत्याशी ने लिया पर्चा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष के दो व सभासद के तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया परचा
विज्ञापन


श्रावस्ती। नगर पंचायत इकौना में शुक्रवार को वार्ड सभासद पद के लिए नामांकन कराने वाले तीन लोगों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। वहीं, नगर पालिका परिषद भिनगा व इकौना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

नाम वापसी के बाद इकौना नगर पंचायत में अध्यक्ष के आठ व सभासद के 67 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं भिनगा में अब अध्यक्ष पद 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत इकौना में शुक्रवार को सभासद के वार्ड नौ मोहल्ला लाजपत नगर से निर्दलीय प्रत्याशी गीता पत्नी रमेश ने परचा वापस ले लिया।
विज्ञापन


वार्ड छह पटेल नगर से निर्दलीय प्रत्याशी नूरुल पुत्र कमरुद्दीन, वार्ड नौ मुबारक नगर से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद पुत्र संगम लाल ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। साथ ही अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद हनीफ चौधरी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।

अब तक नगर पंचायत इकौना में बारह वार्डों में सभासद पदों के लिए सत्तर प्रत्याशी मैदान में थे। तीन लोगों के नाम वापसी के बाद 67 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए नौ लोग चुनाव में किस्मत आजमा रहे थे, अब एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद आठ लोग बचे हैं।
विज्ञापन


वहीं नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने वाले महताब आलम ने अपना नाम वापस ले लिया है। इनके नाम वापस लेने के बाद नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी व सभासद के 25 पद के लिए 174 प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें