फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

114 पुरुष अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अध्यापकों की कमी का दंश झेल रहे जिले के बेसिक शिक्षा विभाग को जल्द ही कुछ और शिक्षक मिल सकेंगे। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में बुधवार को पहले दिन 114 अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक बनने के लिए काउंसिलिंग कराई। शेष 107 महिला अभ्यर्थियों की गुरुवार को व सात दिव्यांगों की काउंसलिंग शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल भिनगा परिसर में होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ की गई है। जिले में 228 सहायक अध्यापकों का चयन किया जाना है। इसमें से 114 पुरुष, 107 महिला व सात दिव्यांग जन सहायक शिक्षक होंगे। इसके लिए बुधवार को जूनियर हाईस्कूल भिनगा में 114 पुरुष अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसिलिंग कराई। यह काउंसिलिंग सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।
ऐसे में अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए विद्यालय के आसपास टहलते नजर आए। काउंसलिंग के लिए काउंटरवार नोडल अधिकारी/ काउंटर प्रभारी, सहयोगी अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए थे। काउंटर नंबर एक के नोडल अधिकारी/ काउंटर प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी गिलौला भारत भूषण तथा सहयोगी अधिकारी डायट प्रवक्ता ओम प्रकाश व कनिष्ठ सहायक अनिरुद्ध कुमार शुक्ला को बनाया गया था।
विज्ञापन

काउंटर नंबर दो में नोडल अधिकारी बीईओ जमुनहा अखिलेश यादव, सहयोगी अधिकारी डायट प्रवक्ता अमित कुमार व कनिष्ठ सहायक अतुल कुमार को तैनात किया गया था। काउंटर नंबर तीन में नोडल अधिकारी बीईओ इकौना कृष्ण कुमार, सहयोगी अधिकारी डायट प्रवक्ता गिरीश प्रसाद मिश्र व विश्राम वर्मा को तैनात किया गया था।
काउंटर नंबर चार में सहयोगी अधिकारी डायट प्रवक्ता दिव्य प्रताप व महेंद्र सिंह तथा काउंटर नंबर पांच में नोडल अधिकारी बीईओ जमुनहा अखिलेश यादव व सहयोगी डायट प्रवक्ता इमरान अहमद व सपना सोनी को तैनात किया गया था। काउंटर नंबर छह में नोडल अधिकारी बीईओ इकौना कृष्ण कुमार व सहयोगी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अजीत कुमार उपाध्याय व डायट प्रवक्ता विनीत कुमार तथा काउंटर नंबर सात में नोडल अधिकारी बीईओ जमुनहा अखिलेश यादव, सहयोगी अधिकारी डायट प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुनील तिवारी व सुधीर कुमार को तैनात किया गया था।
आवश्यकता 1852 शिक्षकों की, मिले मात्र 228
जिले में कुल 889 प्राथमिक विद्यालय व 391 उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित कुल 1280 परिषदीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें करीब एक लाख तिरपन हजार छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। जिन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों के 4500 पद सृजित किए गए हैं। जिसके सापेक्ष जिले में मात्र 2648 शिक्षकों की ही तैनाती है।
ऐसे में जिले की शिक्षा व्यवस्था का सुचारु ढंग से संचालन करने के लिए 1852 शिक्षकों की आवश्यकता है। बुधवार से शुरू हुई काउंसिलिंग के लिए जिले को मात्र 228 सहायक शिक्षक ही मिलेंगे। ऐसे में 1624 शिक्षकों के पद रिक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें