फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिविर में 112 पशुओं का हुआ इलाज

Thu, 03 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बनकटी गांव में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में लोगों को दवाएं वितरित करते चिकित्सक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी ने बृहस्पतिवार को सीमावर्ती गांव बनकटी में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें 23 पशुपालकों के 112 पशुओं का पंजीकरण हुआ। चिकित्सकों के दल ने पशुओं का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं दीं। पशुपालकों को उचित खान-पान, स्वच्छता और टीकाकरण की जानकारी भी दी गई। उन्हें रोगों से बचाव और देखभाल के संबंध में जागरूक किया गया। पशु चिकित्सक ललित देउरी ने यह जानकारी दी। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ स्थानीय समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बल स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय और विश्वास कायम करने के लिए काम करता है। यह शिविर सामाजिक सरोकार और जनसेवा की एक महत्वपूर्ण पहल है। बल ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें