फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सवर्ण आर्मी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सवर्ण आर्मी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सवर्ण समाज के लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में यह प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट निशांत उपाध्याय को सौंपा। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण के नाम पर भेदभाव और सवर्णों के विरुद्ध बने कानून का विरोध किया। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर उसे आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की। एससी एसटी अधिनियम की समीक्षा कर उसमें सुधार की भी मांग की गई। सवर्ण आर्मी ने यूजीसी अधिनियम 2026 को वापस लेने की बात कही। साथ ही, सामान्य वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग की। अमन पांडेय सहित कई लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें