फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह रोकने के लिए जल्द गठित होगी टास्क फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। किशोर व किशोरियों के सशक्तीकरण व बाल विवाह को रोकने के लिए जिले में जल्द ही टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को विकास भवन के राप्ती सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने की। कार्यशाला में क्षेत्रीय उप निदेशक प्रियंका श्रीनाथ ने कहा कि जिले में 20 से 26 आयु वर्ग की 67.9 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं, जिनका विवाह 18 साल से कम उम्र में हुआ है।

इसे रोकने के लिए आवश्यक है कि जिलास्तर पर टास्क फोर्स बनाया जाए। जिसके माध्यम से हर तीन माह में बाल विवाह उन्मूलन के लिए विभागों की ओर से किए गए प्रयासों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए सभी विभागों के साथ मिलकर टास्क फोर्स बनाएंगे।

सीडीओ ने कहा कि यदि सभी विभाग मिलकर अपनी सभी योजनाओं में बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा करें तो निश्चित ही इस पर रोक लग सकती है।

जिले में जल्द ही टास्क फोर्स गठित कर उसे मूर्ति रूप दिया जाएगा। मौके पर यूनीसेफ के अनिल यादव, शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सहित बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें