फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें अधिकारी
विज्ञापन

श्रावस्ती। जनकल्याण के लिए सरकार तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है। विभागीय अधिकारियों का दायित्व है कि वे अपने विभागों में संचालित योजनाओं व विकास कार्र्यक्रमों को धरातल पर मूर्त रूप दें।

जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो सके। साथ ही ये भी ख्याल रखें कि कोई भी गरीब, असहाय, बेसहारा सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे।

ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार देर शाम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में संयुक्त सचिव भारत सरकार नीतीश्वर कुमार ने कहीं।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पता चला कि जिले में जागरूकता के अभाव में गर्भवती महिलाएं व नवजात शिशुओं का समय से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। जिससे जिले में मातृ और शिशु मृत्युदर अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए नीतीश्वर कुमार ने स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

जिससे सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सके। साथ ही उनके स्वास्थ्य की देखभाल व नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों का समय से टीकाकरण हो सके।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट व उच्च शिक्षा में दाखिले तक छात्र-छात्राओं की निगरानी के लिए भी कार्ययोजना बनाने को कहा।

उन्होंने उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा आदि योजनाओं की भी समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में प्रभारी डीएम/सीडीओ अवनीश राय, जॉइंट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि, एडीएम योगानंद पांडेय, डीडीओ, सीएमओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें