फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में दो शिक्षक व एक शिक्षामित्र मिले नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बीएसए ने शनिवार को इकौना क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षक व एक शिक्षामित्र नदारद मिले। इस पर बीएसए ने बीईओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बीएसए ओमकार राणा ने शनिवार को इकौना के प्राथमिक विद्यालय खरगौरा बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें परिसर में काफी गंदगी मिली। विद्यालय की प्रभारी प्रधान शिक्षिका कविता श्रीवास्तव, सहायक शिक्षिका श्रेया श्रीवास्तव व शिक्षामित्र दुर्गा शुक्ला बिना पूर्व सूचना नदारद मिली।

विद्यालय में मात्र एक शिक्षामित्र मधुबाला ही मिलीं। इस पर बीएसए ने बीईओ भारत भूषण को अनुपस्थित शिक्षिकाओं व शिक्षामित्र पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा का निरीक्षण किया। जहां प्रधान शिक्षिका मिथिलेश मिश्रा, सहायक शिक्षिका त्रृप्ति बाजपेई व शिक्षामित्र सुधादेवी उपस्थिति मिली। एक अन्य शिक्षिका ऋचा कसौंधन अवकाश पर मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें