श्रावस्ती। सर्विलांस सेल ने विशेष अभियान चलाकर लगभग 25 लाख कीमत के 109 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी राहुल भाटी ने सभी मोबाइल स्वामियों के साथ बैठक कर उनके मोबाइल वापस किए।
एसपी ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष तकनीकी अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिसके तहत सर्विलांस सेल प्रभारी राजप्रकाश सिंह ने टीम के साथ मोबाइल आईएमईआई ट्रैकिंग, लोकेशन एनालिसिस किया। साथ ही नेटवर्क डेटा का विश्लेषण कर विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरणों पर कार्य किया। इससे बरामदगी संभव हो सकी।