राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हेमपुर तराई में आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों का इलाज करती चि
श्रावस्ती। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हेमपुर तराई में बुधवार को आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान रियाज अहमद व इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने किया।
शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आकांक्षा पाठक ने बताया कि आयुर्वेद की दवाएं हमारी प्राचीन चिकित्सा विधि व आधुनिक तकनीक के मेल से तैयार की जाती हैं। इसलिए इन दवाओं में रोग को जड़ से खत्म करने की शक्ति है। उन्होंने बताया कि शिविर में खांसी, बुखार, अपच व अनिद्रा के मरीजों की संख्या अधिक रही। ऐसे में उन्हें दवाओं के साथ ही विभिन्न योगासनों की भी जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक राजेश कुमार, शांति कुमारी, बालकृष्ण आदि मौजूद रहे।