फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतजीत इंटर कालेज तहसील मार्ग का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कॉलेज तहसील मार्ग का निर्माण शुरू
विज्ञापन

इकौना (श्रावस्ती)। आवागमन की दुश्वारियां झेल रहे इकौना वासियों की परेशानी अब खत्म होंगी। इसके लिए श्रावस्ती विधायक ने मंगलवार को जगतजीत इंटर कॉलेज से बस स्टाप होते हुए तहसील जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर दो करोड़ 84 लाख 38 हजार रुपये खर्च होंगे।

मकर संक्रांति पर मंगलवार को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने जगतजीत इंटर कॉलेज मोड़ से बस स्टाप होते हुए रजिस्ट्री कार्यालय के निकट हाईवे मोड़ तक 1800 मीटर सड़क की आधारशिला रखी। इस दौरान विधायक ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
विज्ञापन


इस सड़क सहित इकौना क्षेत्र में ही एक साथ चार चार सड़कों का निर्माण शुरू होना इसका प्रमाण है। वर्षों से इकौना नगर के थाना से जगतजीत कॉलेज तक व उपाध्याय तालाब तिराहा से हाईवे मोड़ तक जर्जर सड़क पर जलभराव रहता था। नगरवासियों की मांग पर ओडीआरफंड से इस सड़क को स्वीकृत कराया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही यह सड़क नए कलेवर में नजर आएगी। मौके पर पीडब्लूडी के अवर अभियंता एसके मिश्रा, केके सिंह, ओमप्रकाश दूबे, अजीत तिवारी, ओमशंकर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें