फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना के ग्राम टंड़वा महंथ स्थित सीताद्वार मंदिर परिसर में बुधवार को जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने सभी पात्रों को पूरी पारदर्शिता के साथ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने को कहा। इस दौरान कैंप का आयोजन कर श्रमिकों का पंजीकरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, बेसहारा व मजलूमों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है।

सरकार की मंशा है कि सभी गरीबों को व जरूरतमंदों को योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए। यह तभी संभव है जब इसके लिए सभी अधिकारी पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों का चयन कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराएं।
विज्ञापन


डीएम ने मौजूद ग्रामीणों व अधिकारियों से पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरतने, सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की।

उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गरीबों को सुलभ न्याय व योजनाओं का लाभ दिलाना सबसे पुनीत कार्य है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे पद पर रह कर पात्रों को लाभान्वित करा सकते हैं।

इसलिए यह अवसर खोने न दें। खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र तिवारी ने वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मौजूद मजदूरों का पंजीकरण श्रम विभाग में किया गया। मौके पर योगेंद्र मणि त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, राजेश शुक्ल, बलराम शुक्ल, अवधेश तिवारी, सरदार जुझारू सिंह, राम बाबू तिवारी सहित अन्य ग्रामीण व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें