फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अता की गई अलविदा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
इबादतगाहों में अदा की अलविदा की नमाज
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए तैनात रही फोर्स, कई जगह रहा रूट डायवर्जन
श्रावस्ती। मुकद्दस माह रमजान के आखिरी जुमे को जिले की सभी मस्जिद व इबादतगाहों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। अलविदा की नमाज के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिद व इबादतगाहों के पास पुलिस फोर्स तैनात रहा। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। कई जगह मस्जिदों के सामने सड़क पर भीड़ को देखते हुए वाहनों का रूट डायवर्जन भी किया गया था।
माह ए रमजान के अंतिम जुमे पर शुक्रवार को जिले भर में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान भिनगा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हुई। भिनगा के ईदगाह मस्जिद में पेश इमाम हाफिज युनुस व रजा जामा मस्जिद में मौलाना गुल मोहम्मद, बड़ी मस्जिद सब्जी मंडी में मौलाना फय्याज ने अलविदा की नमाज अदा करवाई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मस्जिद के साथ ही छतों सहित ईदगाह के सामने भिनगा बहराइच मार्ग पर नमाज अदा करने के इंतजाम किये गए थे। नमाज के दौरान कोई असुविधा न हो इसके लिए तहसील तिराहे से ईदगाह के मध्य भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। छोटे वाहनों व राहगीरों को पुरानी बाजार से दीवानी न्यायालय होते हुए ईदगाह की ओर जाने दिया गया। इकौना के पांच पीरान, घोशी मस्जिद सहित नासिरगंज, बदला, गिलौला के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स में-
अधिकारियों ने किया ईदगाह का निरीक्षण
अलविदा की नमाज से पूर्व डीएम दीपक मीणा व एसपी विजय ढुल ने भिनगा ईदगाह का जायजा लिया। नमाज के दौरान किसी प्रकार की होने वाली अप्रिय घटना से निपटने के एसपी ने स्थानीय पुलिस के साथ काफी संख्या में पीएसी व होमगार्ड के जवानों को भिनगा, इकौना सहित अन्य क्षेत्रों में तैनात किया था। जिले के सभी मसजिदों में शांति व्यवस्था देखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें