फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के जन्मदिन पर 101 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान इकौना के भगवानपुर बनकट में 101 भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा नेता अभिषेक मिश्रा ‘मुन्ना भैया’ की अगुवाई में सपा का दामन थामा। वहीं पार्टी कार्यालय में नेता व कार्यकर्ताओं ने केक काट कर उनको बधाई दी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे निष्ठा बदलने का दौर चल रहा है। इसके लिए अवसर चाहे जो हो। इसी निष्ठा परिवर्तन की मुहिम में गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर इकौना के भगवानपुर बनकट गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें 101 लोगों ने भाजपा से अपनी निष्ठा छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान युवा नेता अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सपा जिले में दिनोंदिन मजबूत हो रही है।
भाजपा की नीतियों से परेशान लोग स्वत: परिवर्तन के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए आगे आ रहे हैं। आज 101 लोगों को पार्टी में शामिल कराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को मेरी ओर से यह बधाई संदेश है। सपा में शामिल होने वालों में पवन मिश्रा, प्रमोद, पप्पू सिंह सहित अन्य लोग रहे। जबकि भिनगा स्थित सपा कार्यालय में पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान, बसपा से निष्कासित भिनगा विधायक मोहम्मद असलम रायनी, हाजी दद्दन खां, अशरफ खान सहित अन्य लोगों ने केक काट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का 48वां जन्म दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें