फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पोषण ट्रैकर पर शत-प्रतिशत फीडिंग के निर्देश

Fri, 30 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने ई-कवच एप पर बच्चों का डाटा समय से अपडेट करने और नवजात, बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण ट्रैकर एप पर फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और दक्षता मापन की कम फीडिंग पर नाराजगी जताई। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन, निरीक्षण, बच्चों की वृद्धि निगरानी, टीएचआर फीडिंग, गृह भ्रमण और आधार सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें