फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिला हितैषी योजनाओं की दी जानकारी

Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के बारे में भी बताया गया। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा करने के खतरों से आगाह किया गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें