फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 62 में से 10 वाहन चालक नेत्र परीक्षण में मिले फेल

Mon, 24 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सत्या द आर्यन प​ब्लिक स्कूल में नेत्र परीक्षण ​शिविर में मौजूद चालक व चिकित्सक।
विज्ञापन
इकौना। इकौना के सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल में रविवार को नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा। इस शिविर में कुल 62 वाहन चालकों के सेहत और नेत्रों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 10 चालकों की आंखें कमजोर पाई गईं।
विज्ञापन

यह शिविर जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित किया गया था। बीते दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने इकौना क्षेत्र के वाहन चालकों के लिए यह अभियान चलाया। शिविर में चालकों को आवश्यक दवाएं भी प्रदान की गईं। नेत्र सर्जन राजेश पटेल ने कमजोर आंखों वाले चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दी। उन्होंने चालकों को नियमित रूप से आंखों की जांच कराते रहने को भी कहा। चिकित्साधिकारी अमित कुमार शुक्ला और नेत्र परीक्षण अधिकारी अशफाक अहमद भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें