फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा लेकर गाजीपुर बॉर्डर रवाना हुए युवा

विज्ञापन
शामली विजय चौक पर झंडा यात्रा का स्वागत करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ऊन। क्षेत्र से युवा गाजीपुर बॉर्डर के लिए तिरंगा लेकर रवाना हुए। साथ में ट्रैक्टर-ट्राली से सामान भी ले जाया गया है। शामली शहर से गुजरने पर लोगों ने इन युवाओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बा ऊन से करीब 50 युवाओं का एक दल पानी, मिट्टी व खाद्य सामग्री लेकर तिरंगे के साथ रवाना हुआ। जत्थे को भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने रवाना किया। बताया कि आंदोलन में युवा वर्ग पानी, मिट्टी व खाद्य सामग्री लेकर गाजीपुर बॉर्डर जा रहा है। जब तक तीनों कृषि कानून वापस व एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रवाना होने वाले युवाओं में अंकुर, हैप्पी, अर्जुन, अवनीश, बादल, रक्षित, सौरभ, गुड्डा, भीम, वरुण, पप्पू, ओमवीर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें