फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पैदल पार करते हुए युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। क्षेत्र के गांव बसेड़ा के पास पैदल यमुना पार कर रहा 55 वर्ष ग्रामीण पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर आसपास गांव के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गोताखोरों ने यमुना में ग्रामीण की तलाश की लेकिन शाम तक भी ग्रामीण का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गांव भूरा निवासी 45 वर्षीय जमशेद की हरियाणा के गांव भरल में ससुराल है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी ससुराल से पैदल यमुना पार करके बसेड़ा तटबंध के पास आ रहा था। इस दौरान अचानक यमुना में पानी अधिक आ जाने से जमशेद पानी में बह गया। इस दौरान एक अन्य युवक भी पैदल यमुना पार कर रहा था। जमशेद को डूबता देख उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद बसेड़ा, मंडावर, पठेड़ आदि गांव के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गोताखोर मौके पर पहुंचे और जमशेद की तलाश में जुट गए। गोताखोरों ने नाव के सहारे भी काफी दूर तक जमशेद को तलाश किया। सूचना पर यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल सिसौदिया भी मौके पर पहुंचे। लेकिन शाम करीब 5:00 बजे तक भी जमशेद का कोई पता नहीं चल सका। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गोताखोर यमुना में डूबे ग्रामीण की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें